“वन्य जीव सप्ताह” के छठवें दिन सर्पदंश जागरूकता का दिया संदेश

“वन्य जीव सप्ताह” के छठवें दिन सर्पदंश जागरूकता का दिया संदेश

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग ने बुधवार को वन्य जीव सप्ताह के छठवें दिन समस्त रेंजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

कोटद्वार रेंज के कण्वाश्रम क्षेत्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों व ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण, सर्पदंश सुरक्षा तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास एवं आवागमन मार्गों के संरक्षण पर जानकारी दी गयी।

इसके अलावा लालढांग रेंज में कण्डरा जूनियर हाईस्कूल में मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण के साथ ‘Connecting Habitats, Thriving Wildlife’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दुगड्डा रेंज के राजवाट जूनियर हाई स्कूल में विद्यार्थियों व ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष एवं सर्पदंश जागरूकता के अलावा वन्यजीव आवासों की सुरक्षा एवं समुदाय आधारित सह-अस्तित्व का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर फोरेस्टर सूर्यप्रकाश, फोरेस्टर भूपेंद्र रौतेला, फोरेस्टर महिपाल सिंह नेगी, फारेस्ट गार्ड भरत कुमार के अलावा सैकड़ों छात्र- छात्राए व ग्रामीण मौजूद थे।

 

    

    

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *