चौबट्टाखाल विधान सभा प्रभारी बलवीर सिंह रावत ने भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
एनसीपी न्यूज़। बीरोंखाल/ कोटद्वार। बुधवार को बीरोंखाल में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं 2027 विधान सभा चुनावों के मध्यनजर चौबट्टाखाल विधान सभा प्रभारी बलवीर सिंह रावत ने बिकास खण्ड बीरोंखाल के अध्यक्ष जगदीश बिष्ट की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इस अवसर विधान सभा प्रभारी, प्रदेश सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा शासन में सरकारी आंकड़ों के अनुसार महिला अत्याचारों के हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड पहले पायदान पर है, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जंगली जानवरों का आतंक चरम पर है, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, भाजपा सरकार का शासन, सत्ता, प्रशासनिक क्षमता में अनुभव हीनता के कारण जनता परेशान है, इसलिए जनता एवं कांग्रेसियों को चाहिए कि प्रत्येक दशा में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को स्थापित करे। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज का क्षेत्रिय जनसरोकारों से कोई लेना देना नहीं है।

रावत ने यह भी कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि बूथ प्रबंधन, पंचायत, मंडल , प्रकोष्ठ, आनुषंगिक संगठनो के पदाधिकारी पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क कर आजादी के संघर्ष से आज तक जनमुद्दों के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस पार्टी की बिरासत का स्मरण कराते हुए तन- मन-धन से कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का काम करे।
इस बीच प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक बीरोंखाल में विधान सभा प्रभारी बलवीर सिंह रावत एवं ब्लॉक अध्यक्ष बीरोंखाल जगदीश बिष्ट की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदेश प्रदेश सरकार के मुखिया मा.पुष्कर धामी , गणेश जोशी (कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री) धन सिंह रावत (सहकारिता एवं शिक्षा मंत्री) एवं श्रीमती रेखा आर्य (महिला कल्याण मंत्री) के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान पत्र का प्रदर्शन के साथ शुरुआत की , यह हस्ताक्षरित पत्र 23 नवंबर 2026 प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति में लोकभवन देहरादून में महामहिम राज्यपाल को सौंपा जाएगा।
ब्लाक अध्यक्ष जगदीश बिष्ट की अध्यक्षता सम्पन्न कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस मेनिफेस्टो समति के संयोजक डॉ.प्रेम बहुखंडी , पूर्व अध्यक्ष महिपाल शाह, कुलदीप सिंह नेगी (ज्येष्ठ प्रमुख बीरोंखाल) संदीप गुसाईं (अध्यक्ष प्रधान संगठन बीरोंखाल) बचन सिंह नेगी (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष) विमल सिंह कोहली (बिधान सभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस चौबट्टाखाल) देवेंद्र सिंह (ब्लाक अध्यक्ष SC प्रकोष्ठ) पवेंद्र सिंह (ग्राम प्रधान शेरा तल्ला) बिष्णु सिंह रावत (पूर्व प्रधान) बृजपाल सजवान, महावीर सिंह, महाबीर सिंह गुसाईं (पूर्व प्रधान) हयात सिंह रावत (पूर्व प्रधान) शिव दर्शन सिंह, देश बन्धु बिष्ट , रविन्द्र सिंह आदि सम्मिलित थे।
