मागथा गांव में जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल ने किया गोशाला का उद्घाटन
एनसीपी न्यूज़। यमकेश्वर/ मागथा। मागथा गांव में आज जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता डबराल ने ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में गोशाला का विधिवत उद्घाटन किया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। गोशाला के निर्माण से निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा। यह पहल पशु सेवा और संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए खुशी व्यक्त की और गोशाला के सफल संचालन में सहयोग देने का संकल्प लिया।
