यमकेश्वर में अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विद्युत सब स्टेशन कस्याली में किया प्रदर्शन

यमकेश्वर में अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विद्युत सब स्टेशन कस्याली में किया प्रदर्शन

एनसीपी न्यूज़। यमकेश्वर। शुक्रवार को यमकेश्वर विधान सभा क्षेत्रांतर्गत अघोषित विद्युत कटौती को लेकर आक्रोशित स्थानीय जनता एवं कांग्रेसियों ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिनोद डबराल के नेतृत्व में विद्युत सब स्टेशन कस्याली (यमकेश्वर) में प्रदर्शन कर आक्रोश ब्यक्त किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि पूरे क्षेत्र में बर्षा होती है या बारिश की संभावना होती विद्युत विभाग द्वारा भारी विद्युत कटौती के साथ बिजली बंद कर दी जाती है।

विद्युत विभाग के इस रवैए से क्षेत्र में गुलदार एवं जंगली जानवरों से व्यापक स्तर पर खतरा उत्पन्न हो गया है , जिससे क्षेत्र में दहशत का बातावरण बन गया है, इससे पूर्व बघेरा मवेशियों को अपना जहां निवाला बना चुका है जिससे काश्तकारों की आय पर भी लगातार प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वक्ताओं ने सरकार और विद्युत विभाग को चेताया है कि यदि समय रहते समस्या का स्थायी निदान नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता व्यापक स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. कीर्ति सिंह बिष्ट, सुबोध सिंह नेगी एवं भगत सिंह (पूर्व बीडीसी), हर्ष बीर (क्षेत्र पंचा. सदस्य) नवीन (प्रधान कट्ठड़) अरविंद सिंह बिष्ट, युद्धवीर सिंह, राकेश पाल, सुरेश पाल, हरीश पाल आदि सम्मिलित थे।

Duklan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *