रोटरी क्लब व इन्ट्रेक्ट क्लब ने किया स्वच्छता अभियान का आयोजन
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार एवं इन्ट्रेक्ट क्लब मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के तत्वावधान मे स्वच्छता अभियान एवं इको-ब्रिक परियोजना का आयोजन किया गया
मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता व प्रधानाचार्य चन्दन सिंह नाकोटी ने किया ।इस अवसर पर श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि अपने क्षेत्र को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होने छात्र-छात्राओ को स्वच्छता , पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्दन सिंह नाकोटी , डी पी सिंह, समन्वयक श्रीमती ममता रावत ,श्रीमती ऊषा अग्रवाल ने विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता तथा इन्ट्रेक्ट क्लब की समन्वयक श्रीमती ममता रावत की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पाँच पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘इको-ब्रिक’ (Eco-Brick) परियोजना का परिचय था। विद्यार्थियों को प्लास्टिक की बोतलों में पॉलीथिन की थैलियाँ एवं अन्य प्लास्टिक रैपर भरकर तैयार की गई इको-ब्रिक्स का उदाहरण दिखाया गया। उन्हें समझाया गया कि अनुपयोगी प्लास्टिक को इधर-उधर फेंकने के बजाय उसका उचित पुनः उपयोग करने की दिशा में ऐसे प्रयास किए जा सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त बनाना तथा प्लास्टिक कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इंटरैक्ट क्लब की समन्वयक श्रीमती ममता रावत एवं विद्यार्थियों ने इस परियोजना को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य चन्दन सिंह नाकोटी,अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता , सचिव सुश्री वीना रावत, ऊषाअग्रवाल, डी पी सिंह, अशोक अग्रवाल,गोपाल बंसल, शरतचन्द गुप्ता , धीरजधर बछवाण, मनीष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, ममता रावत इत्यादि सदस्य व इन्ट्रेक्ट सदस्य उपस्थित थे।
