विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब ने निकाली पोलियो जागरूकता रैली
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर पोलियो जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमे जनता से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो खुराक पिलाने की अपील की गयी ।
मालवीय उघान मे आयोजित उक्त रैली शुभारंभ नगर निगम के महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा• विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पोलियो एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो बच्चो को विकलांग बना देती है । इससे बचने के लिए पोलियो खुराक पिलानी आवश्यक है । हमे इसके लिए जनता को जागरूक करना चाहिऐ ।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि रोटरी ने सन् 1985 से पूरे विश्व से पोलियो उन्मूलन का जो बीड़ा उठाया था उससे हमारा देश पोलियो मुक्त हुआ किन्तु अभी हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान मे पोलियो के केस पाये जाते है जिसके कारण हमे बहुत सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होने बताया कि 24 अक्टूबर को पोलियो वैक्सीन बनाने वाले जोन्स साल्क का जन्म दिवस है जो हर वर्ष इस दिन विश्व पोलियो दिवस के रूप मे मनाया जाता है । उन्होने समस्त जनता से अपील की कि वर्ष मे पड़ने वाले पल्स पोलियो दिवस पर अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो खुराक अवश्य पिलाये ।
रैली मे प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा• विजय सिंह , सचिव वीना रावत , डी पी सिंह, विपिन बक्शी, विजय कुमार माहेश्वरी ,धीरजधर बछवाण ,गोपाल बंसल, ने विचार व्यक्त किये ।
रैली के संयोजक गोपाल चन्द्र बंसल थे।
रैली मालवीय उघान से प्रारंभ होकर झण्डा चौक, स्टेशन रोड , उमानन्द बड़थ्वाल मार्ग , तीलू रौतेला चौक , नजीबाबाद रोड , पटेल मार्ग, गैरज रोड होते हुए वापस मालवीय उघान मे समाप्त हुई।
रैली मे मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज ,राजकीय कन्या इण्टर कालेज , राजकीय इण्टर कालेज, आर्य कन्या इण्टर कालेज, रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज जानकीनगर , जे पी इण्टर कालेज , बाल शिक्षा निकेतन व इन्ट्रेक्ट क्लब के लगभग 250 बच्चो ने भाग लिया।विद्यार्थियों ने पल्स पोलियो उन्मूलन एवं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के महत्व से संबंधित नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। बच्चों के जोशीले नारों से पूरा कोटद्वार नगर गूँज उठा।
रैली के दौरान रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और जन-जागरूकता के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
रोटरी क्लब कोटद्वार का यह प्रयास समाज को पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य के प्रति जागरूक करने तथा प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक सुनिश्चित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया गया कि पोलियो से बचाव के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएँ और इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दे।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता , सचिव वीना रावत, कार्यक्रम संयोजक गोपाल चन्द्र बंसल,उपाध्यक्ष विजय कुमार, डी पी सिंह,श्रीमती ऊषा अग्रवाल,विपिन बक्शी, विजय कुमार माहेश्वरी, ऋषि ऐरन,धीरजधर बछवाण , अशोक अग्रवाल,कमल गुप्ता ,कुलदीप अग्रवाल ,गुरुबचन सिंह , नरेश अग्रवाल, रेनु अग्रवाल, प्रवीण गोयल , अवधेश अग्रवाल, वन्दना कण्डारी , अल्का सोनी , विजय लक्ष्मी ,सविता खरक्वाल इत्यादि अध्यापक व अध्यापिकाऐ तथा रोटरी सदस्य , इन्ट्रेक्ट सदस्य उपस्थित थे।
