26 जीत के सिलसिले को रोक, भारतीय लड़कियों ने तोड़ा कंगारुओं का गुरूर, उत्तराखंड की स्नेह भी चमकी

26 जीत के सिलसिले को रोक, भारतीय लड़कियों ने तोड़ा कंगारुओं का गुरूर, उत्तराखंड की स्नेह भी चमकी

 

एनसीपी न्यूज़।  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर कंगारुओं का गुरूर तोड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम मार्च 2018 के बाद से लगातार 26 मैच जीती थी। लेकिन रविवार को भारतीय लड़कियों के शानदार खेल में कंगारुओं को मात देकर उसका विजयी रथ रोका है। इस जीत में उत्तराखंड की क्रिकेटर स्नेह राणा का भी दमदार प्रदर्शन रहा।

एक दौर में ऑस्ट्रेलिया की पुरूष टीम का दबदबा था। तब उसने 18 टेस्ट मैच लगातार जीते थे। लेकिन 2001 में भारत ने उसको पटखनी देकर उसका विजयी रथ रोका था। 20 साल बाद ऐसी ही कहानी हमारी लड़कियों ने दोहराई। मार्च 2018 के बाद से ऑस्ट्रियन महिलाओं ने लगातार 26 मैच जीते थे। एक समय ऑस्ट्रैलिया ने इस मैच पर भी पकड़ बना ली थी लेकिन निचले क्रम ने शानदार बैटिंग करते हुए जीत हासिल की।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *