पैर फिसलने से नदी में बहे 2 सगे भाई, उन्हें बचाने मां ने भी लगा दी छलांग, एक का शव बरामद

पैर फिसलने से नदी में बहे 2 सगे भाई, उन्हें बचाने मां ने भी लगा दी छलांग, एक का शव बरामद

एनसीपी न्यूज़। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में रविवार को 2 सगे भाई पैर फिसलने से अचानक भालूगाड़ गधेरे में बह गए। बेटों को बचाने के लिए मां भी गधेरे में कूद गई, जिसे स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे बचाया। पुलिस और SDRF की टीम ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार कपकोट के भयु गांव निवासी प्रकाश राम के बेटे मोहित और सुमित पशुओं की देखरेख के लिए अपनी मां के साथ जंगल गए थे। इस दौरान मां घास काटने थोड़ा आगे गई तो अचानक दोनों बच्चों का पैर फिसल गया और वे लुढ़ककर सरयू के सहायक भालू गाड़ गधेरे में बह गए। इस दौरान जब उनकी मां को बच्चों की चीख पुकार सुनाई दी तो वह भी गधेरे में कूद गई। शोर मचने के बाद स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से महिला की जान बचाई।

पानी का बहाव तेज होने के कारण जब सुमित और मोहित का पता नहीं चला तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसडीआरएफ, दमकल की टीम ने भालूगढ़ गधेरे के साथ सरयू नदी में भी सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घटनास्थल से आधा किमी दूर मोहित का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि सुमित की तलाश नदी में जारी है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *