पौड़ी पुलिस बन रही बुजुर्गों की मददगार

पौड़ी पुलिस बन रही बुजुर्गों की मददगार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार/ रिखणीखाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्ग दंपतियों व जरूरतमंद लोगों की हर सम्भव सहायता करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा थाने के दूरस्थ गांव में जाकर बुजुर्ग, गरीब व असहाय लोगों को राशन (आटा, चावल, तेल, मसाले आदि) वितरित किए गए साथ ही किसी भी प्रकार की मदद हेतु अपने मोबाइल नंबर भी बुजुर्गों को दिए गए। जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा गांव गांव में जाकर बुजुर्गों से कुशलता पूछने का अभियान लगातार जारी है

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *