कोटद्वार में नये केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु निःशुल्क 1 एकड़ भूमि प्रदान करने पर कोटद्वार विधायक ने जताया आभार

कोटद्वार में नये केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु निःशुल्क 1 एकड़ भूमि प्रदान करने पर कोटद्वार विधायक ने जताया आभार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार में नये केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तावित भूमि को निःशुल्क उपलब्ध कराने हेतु आज कैबिनेट में पारित अहम निर्णय पर कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सांसद अनिल बलूनी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का भी धन्यवाद किया।

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संदेश में कहा, “मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए धन्यवाद देती हूँ। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के लिए लगातार मेरे साथ प्रयासरत रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का भी आभार व्यक्त करती हूँ। कोटद्वार की जनता बहुत लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की माँग कर रही है। वर्ष 2022 में अपने चुनाव के दौरान मैंने कोटद्वार की जनता से यह वादा किया था कि यहाँ केंद्रीय विद्यालय मैं बनाऊँगी। आज हम इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गये हैं। अब जल्द हीं यहाँ केंद्रीय विद्यालय शुरू होगा।उन्होंने यह भी कहा की हमारे क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के स्थापना से हमारे बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलेगी। इस निर्णय से कोटद्वार में शिक्षा के विकास की गति तेज होगी और कोटद्वार के बच्चे-बच्चियों को उच्च कोटि कि शिक्षा प्राप्त होगी।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रयासरत सभी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भी धन्यवाद किया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *