महानगर कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को पुण्यतिथि पर किया याद

महानगर कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को पुण्यतिथि पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। महानगर कांग्रेस, कोटद्वार कार्यकर्ताओं ने रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने नेताजी को आजादी के आंदोलन में अग्रणी नेता बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।गोखले मार्ग स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक और आंदोलन को क्रांति के रूप में बदलने वाले देश की प्रेरणा स्त्रोत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यथिति मनाई गई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कार्यालय में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का संघर्ष देश के लिए प्रेरणा है, कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी लड़कर कैसे जीतना है यह नेताजी ने सिखाया। देश की आजादी में उनका योगदान अमूल्य है उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके देश से ब्रिटिश शासन की नींव हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। उनका क्रांतिकारी जीवन सभी देशवासियों के लिए आदर्श है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी नेताजी के योगदानों को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
एस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, प्रदेश महासचिव, सैनिक प्रकोष्ठ बृजपाल सिंह नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय माहेश्वरी, भारत सिंह नेगी, आशाराम और तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *