अवैध खनन में संलिप्त 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पुलिस ने किया जब्त

अवैध खनन में संलिप्त 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पुलिस ने किया जब्त

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा थाना प्रभारियों को संघन चेंकिंग कर अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान यश प्रजापति को बिना नम्बर ट्रैक्टर ट्रॉली, शिवम ट्रैक्टर को ट्रॉली नम्बर UA12-6388 व सुरेश को ट्रैक्टर ट्रॉली नम्बर UK15B-9741में अवैध खनन सामग्री को परिवहन करने पर उक्त ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया गया व जिसकी अवैध खनन से सम्बन्धित रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को प्रेषित की गयी। अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का अभियान लगातार जारी।

1. यश प्रजापति पुत्र  रामावतार निवासी-प्रजापति नगर कोटद्वार,बिना नम्बर ट्रैक्टर ट्रॉली
2. शिवम पुत्र दलीप सिंह, निवासी-सिंबल चौड़, कोटद्वार, ट्रैक्टर ट्रॉली नम्बर UA12-6388
3. सुरेश पुत्र इंदर सिंह, निवासी-प्रजापति नगर, कोटद्वार, ट्रैक्टर ट्रॉली UK15B-9741

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *