ज़िला कांग्रेस ने ‘अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती

ज़िला कांग्रेस ने ‘अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर 02 अक्टूबर ‘गांधी जयंती’ को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती के साथ ही भारत के द्वितीय प्रधामंत्री लालबहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती को ‘अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाते हुए प्रथमत: दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सृद्धासुमन अर्पित किए, और दोनो विभूतियों की याद में नारों के साथ मालवीय उद्यान में एक रैली निकाली।
तत्पश्चात एक संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि 02 अक्टू 1869 गुजरात पोरबंदर एक समृद्ध परिवार में जन्मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश की आजादी के प्रमुख नायक रहे, 1891 में इंग्लैंड से बेरिस्ट्री करने के बाबजूद उन्होंने देश की आजादी के संघर्ष के मार्ग को चुना और आजादी के सबसे बड़े आंदोलनों- ‘सबिनय अवज्ञा आन्दोलन’ ‘असहयोग आंदोलन’ ‘नमक आंदोलन’ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की अगुआई के साथ गांधी के सिद्धांतों सत्य, अहिंसा, प्रेम, सदभाव ने उन्हें विश्वपटल पर सर्वमान्य तौर पर स्थापित कर दिया।
02 अक्टू 1904 को मुगलसराय UP में जन्मे लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1965 भारत -पाक युद्ध के बाद उत्पन्न परिस्थिति में देश वासियों, सैनिकों और किसानों में नए उत्साह का सृजन के लिए दिया गया शास्त्री जी का नारा “जय जवान जय किसान” अभी भी लोगों के दिलों में बसने के साथ आज भी प्रासंगिक है।
आज के कार्यक्रम में रश्मि पटवाल (जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस) सुधा असवाल (महानगर अध्यक्ष) रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री) धर्मपाल सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष (बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ) मो. स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) रमेश चंद्र खंतवाल, केशर सिंह चौहान, बलबीर सिंह रावत, बिरेंद्र सिंह रावत (जिला उपाध्यक्ष) नरेंद्र सिंह नेगी एवम मनोज सिंह रावत (पूर्व प्रधान) प्रवेश रावत (पूर्व प्रदेश सचिव) राजा आर्य प्रदेश महामंत्री NSUI, कुलवंत सिंह पुंडीर एवम महाबीर सिंह नेगी (मंडल अध्यक्ष) विमल बिष्ट (ब्लॉक अध्यक्ष) कृपाल सिंह नेगी, संदीप रावत, विजय नेगी, प्रदीप नेगी, गबर सिंह रावत, राजीव जखमोला (जिला सचिव) अविरल पंत (प्रदेश सचिव NSUI) अमित राज सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस) भारत सिंह रावत, नंदन सिंह, भोपाल सिंह, मो. जावेद, परमजीत,धीरेंद्र, पुरुषोत्तम बृजपाल नेगी आदि सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!