लैंसडौन वन प्रभाग के नए डीएफओ बने आकाश गंगवार

लैंसडौन वन प्रभाग के नए डीएफओ बने आकाश गंगवार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के नए डीएफओ के रूप में आकाश गंगवार ने कार्यभार ग्रहण किया है। प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने एनसीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि उनकी यह पहली पोस्टिंग है और उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि विवादों को कम किया जा सके। सस्टेनेबल इको टूरिज्म को बढ़ावा देकर लोकल स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। लोकल समुदाय के बीच समन्वय स्थापित कर संवाद को बढ़ाया जाए। जंगली जानवरों के रिहाशी इलाकों में पहुंचने पर उन्होंने कहा कि गश्त को बढ़ाया जाएगा। साथ ही किसी भी तरह के अवैध खनन व अवैध कटान को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *