पौड़ी पुलिस स्कूल कॉलेजों में जाकर छात्रों को कर रही जागरुक

पौड़ी पुलिस स्कूल कॉलेजों में जाकर छात्रों को कर रही जागरुक

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना व महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में “जागरूकता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज पोखरखाल लक्ष्मणझूला, देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सबदरखाल एवं थाना सतपुली पुलिस द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरासैण, सतपुली मैं जाकर स्कूल स्टाफ व स्कूल के छात्र छात्राओं को महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों (मानव तस्करी, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़खानी), नशे से होने वाले दुष्प्रभावों, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों,साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही गौरा शक्ति एप तथा नए कानून के संबंध में जानकारी देते हुए ड्रॉप बॉक्स में सुझाव या शिकायत के संबंध में जागरूक किया गया तथा बच्चों को” एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरु जी का साथ” के संबंध में “गुड टच बैड़ टच” के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त आपात कालीन नम्बर -112, साइबर हेल्प लाइन नम्बर-1930 की जानकारी भी दी गयी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *