मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने जाना भुवन चंद्र खण्डूडी के स्वास्थ्य का हालचाल

मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने जाना भुवन चंद्र खण्डूडी के स्वास्थ्य का हालचाल

एनसीपी न्यूज़। देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा ने दीपावली की शुभकामनाएं देने और स्वास्थ्य का हालचाल जानने हेतु मेजर जनरल (सेवानिवृत्त), पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी के बसंत विहार स्थित आवास पर भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने खण्डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान उत्तराखंड विधानसभा की माननीय अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण एवं मनीष खण्डूडी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने खण्डूडी के साथ बिताए गए समय का स्मरण किया और उनकी कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने खण्डूडी से प्रेरणा प्राप्त करते हुए उनके अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *