दिया डेकोरेशन, ग्रीटिंग्स कार्ड्स व रंगोलियां बनाकर मनाया क्रैडल के छात्रों ने दीवाली सेलिब्रेशन

दिया डेकोरेशन, ग्रीटिंग्स कार्ड्स व रंगोलियां बनाकर मनाया क्रैडल के छात्रों ने दीवाली सेलिब्रेशन

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। निम्बूचौड़ स्थित क्रैडल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं द्वारा दिया डेकोरेशन, ग्रीटिंग्स कार्ड्स व विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाई गई। छात्र- छात्राएं राम, सीता, भरत, लक्ष्मण, हनुमान आदि बनकर आये।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोंसाई ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोंसाई ने बताया कि दीपावली का त्योहार भारत में मनाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन ही भगवान श्री राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अपनी पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ अयोध्या लौटे थे। अमावस्या की रात होने के कारण दीपावली के दिन काफी अंधेरा होता है, जिस वजह से उस दिन पूरे अयोध्या को दीपों और फूलों से भगवान श्री रामचंद्र के लिए सजाया गया था ताकि भगवान श्री राम के आगमन में कोई परेशानी ना हो।

तब से लेकर आज तक दीपावली को दीपों का त्योहार और अंधेरे पर प्रकाश की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रत्येक घर में भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वैसे तो दीपावली 5 दिनों का त्योहार है, जहां हर एक दिन का एक अलग महत्व है, लेकिन आमतौर पर 2 दिन सबसे खास होते हैं ‘छोटी दिपावली और दीपावली’। दीपावली शब्द का अर्थ होता है- ‘दीपों की श्रृंखला’।

आगे बताया कि इस त्योहार को कार्तिक माह के 15वे दिन अमावस्या को मनाया जाता है। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र- छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *