वैज्ञानिक अनुसंधान फोटोग्राफी, कम्प्यूटर, एन्टी सबोटाज प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस ने 2 स्वर्ण सहित जीते 4 पदक

वैज्ञानिक अनुसंधान फोटोग्राफी, कम्प्यूटर, एन्टी सबोटाज प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस ने 2 स्वर्ण सहित जीते 4 पदक

एनसीपी न्यूज़। हरिद्वार। दिनांक 27.11.2024 से 29.11.2024 तक पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में आयोजित 22 वीं प्रादेशिक अन्तर जनपदीय, वाहिनी वैज्ञानिक अनुसंधान फोटोग्राफी, कम्प्यूटर, एन्टी सबोटाज एवं डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता 2024 में जनपद पौड़ी पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के दौरान जनपद के प्रतिभागियों द्वारा अपनी कड़ी मेहनत व कुशल कार्यशैली का परिचय देते हुए 02 स्वर्ण सहित कुल 04 पदक अपने नाम किये।
1. अपर उपनिरीक्षक  प्रवीण कुमार (एण्टी सबोटाज ग्राउण्ड सर्च)- 01 स्वर्ण पदक।
2. अपर उपनिरीक्षक  अजय कुमार ( मैडिकोलीगल)- 01 स्वर्ण पदक।
3. अपर उपनिरीक्षक  कैलाश कडाकोटी (फोटोग्राफी )- 01 रजत पदक।
4. आरक्षी  सजन सिंह (वैज्ञानिक अनुसंधान घटनास्थल निरीक्षण)- 01 रजत पदक।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी पदक विजेताओं को बधाई देकर भविष्य में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी इसी प्रकार का प्रदर्शन दोहराने हेतु शुभकामनाएं दी गई।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!