महानगर कांग्रेस ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी ,कोटद्वार ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कार्यालय, गोखले मार्ग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद और मेजर ध्यानचंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा में वक्ताओं ने दोनों महान हस्तियों के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी सादगी, निष्ठा, और देशभक्ति के लिए याद किया गया। वक्ताओं ने उनके संविधान सभा में नेतृत्व और स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में उनके योगदान को सराहा।
मेजर ध्यानचंद को भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर स्थापित करने वाले खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। उनके खेल कौशल और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।
सभा का समापन उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में उनके विचारों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत ,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट ,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत ,साबर सिंह नेगी ,हेमचंद पंवार,मानशेर सिंह सैनी ,राजीव कपूर, इलियास सैफी, एहसान, निवर्तमान पार्षद नईम अहमद आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।