जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई मे देश के पूर्व प्रधानमंत्री, विश्वविख्यात अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर 02 मिनट का मौन रखते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर डा मनमोहन सिंह के राष्ट्र हित में योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा विश्वपटल एवं देश में आर्थिक सुधारों के लिए कार्यों को सदा याद किया जाता रहेगा, अर्थशास्त्र पर लिखी पुस्तकें आज पूरे आज पूरे विश्व में अर्थशास्त्रियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रही हैं। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व देश वासियों के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर बलबीर सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं (उपाध्यक्ष) मो. स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक प्र) प्रवेश रावत (पूर्व प्रदेश सचिव) राजीव जखमोला, अमित नेगी, कृपाल सिंह नेगी, अमित, कृपाल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, शतीश चंद्र जदली, मनोज रावत, सूरज कांति एवं नईम अहमद (निवर्तमान पार्षद) धर्मेंद्र सिंह रावत, ओमप्रकाश सिंह (पूर्व प्रधान) कमल किशोर, चंद्रमोहन नेगी, सुधांशु, पवन, त्रिभुवन आदि सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!