कांग्रेस ने बलबीर सिंह रावत की अगुआई में राजीव गांधी को 35 वीं पुण्य तिथि पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को कांग्रेसियों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत की अगुआई कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री/ भारत रत्न, सूचना प्रौद्योगिकी क्रान्ति के जनक स्व0 राजीव गांधी की 35 वीं पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के श्रीद्धासुमन अर्पित किए। ज्ञातब्य है कि आज ही के दिन 21 मई 1991 श्रीपेरंबदूर (तमिलनाडु) में एक आतंकी आत्मघाती हमले में हुई थी।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बक्ताओं ने स्व0 राजीव गांधी के जीवन बृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण को गति प्रदान करते हुए विज्ञान, कम्प्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी ( IT) के क्षेत्र में जहां अतुलनीय कार्य किया वहीं पंचायती राज विधेयक लाकर महिलाओं के शसक्तीकरण के लिए 33% आरक्षण सुबिधा प्रदान की, देश के नवनिर्माण में युवाओं की भूमिका भी हो मताधिकार कानून में 21 बर्ष से घटाकर 18 बर्ष की आयु सीमा कर दी थी। 1985 में दलबदल कानून लाकर राजनीति में सुचिता लाने का काम किया, जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना एवं कक्षा 08 तक निः शुल्क शिक्षा, बेरोजगारी उन्मूलन के लिए ब्यापक स्तर पर ऋण योजनाओं चलाने के साथ जवाहर रोजगार योजना को लाया गया, तत्काकालीन बिबादास्पद स्थितियों के बीच अयोध्या में रामलला के दर्शन की अनुमति प्रदान की, देश की सुरक्षा के क्षेत्र में त्रिशूल, अग्नि जेंसी मिसाइल, पर्क्षेपात्रों मारक क्षमता का विकास किया।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत (ब.उपा.) की अगुआई में संचालित कार्यक्रम में रंजना रावत (कांग्रेस पूर्व मेयर प्रत्याशी) विपिन डोबरियाल, नईम अहमद और श्रीधर प्रसाद बेदवाल (पार्षद नगर निगम ) मो.स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक प्र.) धर्म पाल सिंह बिष्ट (जिलाध्यक्ष कांग्रेस बुद्धि जी. प्र.) रमेश चंद्र खंतवाल, गोपाल सिंह गुसाईं, लक्ष्मी चौहान, विमलेश नेगी, शीला भारती (उपाध्यक्ष ) पार्षद – नाजमीन, गोकुल सिंह नेगी (जिला संघ महामंत्री ) भारत सिंह नेगी और नरेंद्र सिंह नेगी (सेवा निवृत्ति प्रधानाचार्य) कै. शैलेन्द्र सिंह (जिलाध्यक्ष सैनिक प्र.) अमित राज सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ) जावेद हुसैन (जिला प्रभारी सोशल मीडिया ) कृपाल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, विजय नेगी, गबर सिंह रावत (जिला सचिव) महावीर सिंह नेगी (मण्डल अध्यक्ष) जावेद अनबर , पवन , राजा आर्य, नसीम अहमद आदि कांग्रेसी मौजूद थे।