कांग्रेस के अनु. जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बनने पर राजे सिंह आर्य का हुआ स्वागत

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा अनु. जाति विभाग के कोटद्वार जिलाध्यक्ष श्रीमान राजे सिंह आर्य (नंदपुर /मेवाकोट वार्ड नंबर -30) को बनाए जाने के बाद कोटद्वार कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया।
अभिनंदन कार्यक्रम के साथ ही सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें रविन्द्र सिंह रावत वार्ड -25 (सेवानिवृत्त आन. लेफ्टिनेंट सिग्नल कोर) अर्जुन सिंह रावत वार्ड -04 (सेवा नि. जनरल मैनेजर इंपोर्ट+एक्स पो एजेंसी नईदिल्ली) प्रेम सिंह नेगी, संदीप एवं श्रीमती पूनम रावत वार्ड -18 शिवपुर सम्मिलित थे।
इसी बीच कलालघाटी अग्निकांड में गत दिनों सब कुछ गवां चुके डोगरा परिवार के परिजन ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर हंस फाउंडेशन (माता मंगला ) द्वारा डेढ़ लाख (01लाख 50 हजार रु की राहत राशि) देने पर आभार जताया और आवश्यक पैरवी करने के लिए कांग्रेस की पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत और जिला कांग्रेस का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने अभिनन्दन भाषण में कहा कि राजे सिंह आर्य कांग्रेस पार्टी के वर्षों से मजबूत सिफाई रहे हैं, साथ ही पूर्व में उन्होंने लोक सभा चुनावों और निकाय चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अविस्मरणीय योगदान प्रदान करते हुए चुनावी कार्यक्रमों का बखूबी संचालन किया।
अपने संबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजे सिंह आर्य ने कहा कि पार्टी सक्रिय कार्यकर्ताओ को जोड़कर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही संगठन की प्रत्येक स्तर पर इकाइयां गठित की जाएंगी और बर्तमान सत्तासीन भाजपा सरकारों द्वारा दलित, पिछड़े, अभावग्रस्त जनों के हकों कुचलने और अत्याचारो के खिलाफ जनजागरण कर जबर्दस्त प्रतिरोध किया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, श्रीमती लक्ष्मी चौहान, गोपाल सिंह गुसाईं (उपाध्यक्ष) मनोज बिष्ट (जिला प्रवक्ता) प्रवीन जोशी, शुभम रावत विधान (सभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस) राजा आर्य (प्रदेश महामंत्री NSUI ) गोकुल सिंह नेगी (संघ. महामंत्री ) विनोद सिंह रावत एवं नरेन्द्र सिंह नेगी ( पूर्व प्रधान) प्रवीन जोशी, देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, कृपाल सिंह नेगी, विजय नेगी, संदीप, प्रेम नेगी, चंद्रमोहन रावत ( जिला सचिव )
कार्यक्रम का संचालन बलबीर सिंह रावत ने किया।