बलवा मारपीट एवं पारिवारिक विवाद से सम्बन्धी मामले में 2 वारंटी गिरफ्तार

बलवा मारपीट एवं पारिवारिक विवाद से सम्बन्धी मामले में 2 वारंटी गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं।

जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी फ़ौ0 वाद संख्या-2548/24, धारा- 147, 148, 149, 323, 352, 427, 452 IPC से सम्बंधित अभियुक्त मोहित उर्फ बंदरू को पदमपुर सुकरो से तथा फ़ौ0 वाद संख्या-20/23, धारा- 125(3) Cr.P.C., वाद संख्या-96/2, धारा- 125(3) CrPC, वाद संख्या-138/23, धारा- 125(3) CrPC से सम्बंधित अभियुक्त प्रभु दयाल को नींबूचोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता अभियुक्त*
1. अभियुक्त मोहित उर्फ बंदरू पुत्र  धीरेंद्र कुमार, निवासी- पदमपुर सुखरो कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल
2. प्रभु दयाल पुत्र स्वर्गीय मोतीराम, निवासी- नींबूचोड कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल

*पुलिस टीम*
1. उपनरीक्षक  पंकज कुमार तिवारी।,
2. उपनरीक्षक  शशि भूषण जोशी
3. आरक्षी प्रेम सिंह रावत
4. आरक्षी जमशेद अली
5. आरक्षी सतीश शर्मा

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *