गैरसैंण सत्र के दौरान अमर्यादित आचरण करने पर भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

गैरसैंण सत्र के दौरान अमर्यादित आचरण करने पर भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार के झंडाचौक में गैरसैंण सत्र के दौरान अमर्यादित आचरण प्रस्तुत करने और लोकतांत्रिक परंपराओं की हत्या करने वाली कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया !
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिन्दू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित होकर झंडाचौक तक जुलूस निकालकर कांग्रेस विधायकों द्वारा गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शित किए गए अभद्र, अशोभनीय और अलोकतांत्रिक आचरण का विरोध करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया।
झंडाचौक में पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने जिस तरह का अमर्यादित आचरण प्रदर्शित करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं की हत्या की उससे देवभूमि उत्तराखंड की छवि खराब हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड की जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किया लेकिन कांग्रेस विधायकों ने जनहित के मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा करने के बजाय अमर्यादित आचरण से विधानसभा सत्र को क्षुद्र राजनीतिक की भेंट चढ़ा दिया । उन्होंने कहा कि जब राज्य के उत्तरकाशी और पौड़ी सहित विभिन्न जनपद आपदा से जूझ रहे हों ऐसे में कांग्रेस को आपदा पीड़ितों की आवाज बनने और राज्य सरकार के साथ आपदा प्रबंधन से जुड़े हुए विषयों पर सहयोग करना चाहिए था लेकिन कांग्रेस ने विधानसभा सत्र में अराजकता प्रदर्शित कर न सिर्फ़ जनहित के मुद्दों के लिए समर्पित विधानसभा सत्र में व्यवधान उत्पन्न किया बल्कि जन भावनाओं का भी अपमान किया है।
इस मौके पर भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, जिला मंत्री विजयानंद पोखरियाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, पार्षद सौरव नौडियाल, जयप्रकाश ध्यानी, प्रवेंद्र रावत, नीरू बाला खंतवाल, रजनीश बेबनी, ऋतु चमोली, जंग बहादुर सिंह, जयप्रकाश सुंद्रियाल, उम्मेद सिंह बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, नगर महामंत्री आदित्य त्रिपाठी, भाबर महामंत्री अभिषेक नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरी पुंडीर, राजेन्द्र जज़ेडी, निशा जुयाल, माहेश्वरी बिष्ट, मोहिनी नवानी, प्रीति कुलाश्री आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *