कोटद्वार का कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिल्ली से होगा तय, 9 लोगों ने पेश की दावेदारी

कोटद्वार का कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिल्ली से होगा तय, 9 लोगों ने पेश की दावेदारी

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कल देर शाम कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाते हुए कोटद्वार जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC के पर्यवेक्षक  विकास ठाकरे (MLA महाराष्ट्र ) एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी PCC के पर्यवेक्षक हेमा पुरोहित (प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ) कोटद्वार पहुंचे जहां पर जिलाध्यक्ष बिनोद डबराल एवं कांग्रेसियो ने उनको बुके भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC के पर्यवेक्षक  विकास ठाकरे ने कहा कि यमकेश्वर एवं लैंसडौन विधानसभा क्षेत्रांतर्गत के वरिष्ठ कांग्रेसियों, पदाधिकारियों, आनुषंगिक संगठन पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, बूथ प्रभारियों, BLA (बूथ लेबिल अधिकारियों ) पूर्व पदाधिकारियों, समाजिक संस्थाओं आदि से “वन टु वन” संवाद के राय सुमारी कर रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC को प्रेषित की जाएगी वहीं से जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार जिला अध्यक्ष पद पर दिनेश रावत (दुगड़डा) विकास नेगी (यमकेश्वर) दीपक बिष्ट (रिखणीखाल) गीता नेगी (कोटद्वार) पीयूष केंतुरा (कोटद्वार) सुनील दत्त सेमवाल (कोटद्वार) रश्मि पटवाल (नैनीडाडा) अमित राज सिंह (कोटद्वार) धीरेन्द्र सिंह बिष्ट (रिखणीखाल) ने दावा प्रस्तुत कर नामांकन दाखिल किया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिनोद डबराल, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, रंजना रावत (कांग्रेस महापौर पूर्व प्रत्याशी) सरोजिनी केंतुरा पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष, रुचि केंतुरा एवं गीता नेगी (पूर्व ब्लाक प्रमुख) संजय मित्तल (नगर अध्यक्ष)
बलबीर सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल एवं गोपाल गुसाईं (जिला उपाध्यक्ष) रश्मि पटवाल (जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस)
विजय रावत (जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ) शिवम भूषण शाह (जिलाध्यक्ष NSUI) शुभम रावत कोटद्वार (विधान सभाअध्यक्ष यूथ कांग्रेस) सूरज राणा, आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *