UKSSSC पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

UKSSSC पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर कांग्रेसियों ने हाल ही में प्रदेश सरकार की निगरानी में संचालित स्नातक UKSSSC पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक एवं आउट होना भाजपा प्रदेश सरकार की नाकामी एवं बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में कांग्रेसी कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान में एकत्रित हुए और प्रदर्शन के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील चौक पहुंचकर सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिगत वर्षों से भाजपा सरकार के कार्यकाल जहां सरकारी में लाखों नियमित पद खाली हैं, वहीं नियुक्ति परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक होने से परिश्रमी नौजवानों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है, ज्ञातब्य है कि प्रत्येक नियुक्ति परीक्षा के पेपर लीक की षड्यंत्रकारी भाजपा के विभिन्न स्तरो के नेता हैं, जो सरकार के संरक्षण में फल फूल रहे हैं
समाचार लिखे जाने तक केंद्र सरकार के संरक्षण में चुनाव आयोग द्वारा वोट चोरी किए जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान पर कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक जारी थी।
आज जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में किए गए प्रदर्शन में कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री रंजना रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, बलबीर सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, ज्योति, प्रेम सिंह पयाल (जिलाध्यक्ष शिक्षक प्र), दिनेश रावत एवं दिलवर प्रताप सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य ) देवेंद कुमार नैथन (जिलाध्यक्ष खेल प्र) दलीप रावत, भारत सिंह नेगी, प्रदीप सिंह नेगी, प्रवेश रावत (पूर्व प्र सचिव) जावेद हुसैन, राजन चार्ल्स, गोकुल सिंह नेगी, जयदेव भट्ट, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन रावत, बिनोद रावत, कै.शैलेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह गुसाईं, महाबीर सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह नेगी, कुलवंत सिंह पुंडीर, जावेद कुरैशी, आलम सिंह रावत, योगेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप नेगी, विजय नेगी, मनवर सिंह रावत, रणबीर सिंह, अंकुर आदि सैकड़ो कांग्रेसी सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *