वन्य जीव सप्ताह के अन्तर्गत कोटडी रेंज के विद्यालयों में हुआ चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग के कोटडी रेंज के बागनाला अनुभाग में वन्य जीव सप्ताह के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर और बगनाला में चित्रकला व वाद – विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

रेंज अधिकारी उमेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों में वन्य जीवों के प्रति जागरूकता व उनके प्रति सहिष्णुता का भाव विकसित करना है। चित्रकला में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालों को ईनाम व चॉकलेट वितरित की गई। इस अवसर रेंज कर्मियों के अलावा शिक्षक व विद्यालय सहकर्मी मौजूद थे।





