3 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाला साइबर ठग गाजियाबाद से गिरफ्तार

3 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाला साइबर ठग गाजियाबाद से गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। 06.08.2025 को  विनोद कुमार बहुगुणा, निवासी-कोटद्वार द्वारा साइबर सेल कोटद्वार में एक शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया। इस शिकायत में उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने फेसबुक पर “योनों स्टेट बैंक” के नाम से एक विज्ञापन देखा, जिसमें बैंक संबंधी सुविधाएं प्राप्त करने का दावा किया गया था इस लिंक को वास्तविक समझते हुए उन्होंने उस पर क्लिक किया। लिंक के माध्यम से संपर्क करने वाले व्यक्ति ने खाते से संबंधित सामान्य जानकारी मांगी, जिसे वादी द्वारा साझा कर दिया गया। कुछ समय पश्चात वादी के बैंक खाते से ₹3,15,000/- की धनराशि ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गई। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मुकदमा अपराध संख्या-214/25, धारा- 318(4) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। साइबर सेल कोटद्वार की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत तकनीकी विश्लेषण, सर्विलांस और डिजिटल ट्रेसिंग के माध्यम से आरोपित की पहचान की। साइबर सेल टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप जांच में आरोपी की पहचान शिवम शर्मा निवासी-खोड़ा, गाजियाबाद के रूप में हुई जिसके पश्चात पुलिस टीम ने अभियुक्त को गाजियाबाद में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 *पौड़ी पुलिस की अपीलः*-
ऑनलाइन लिंक, बैंक विज्ञापन या किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर क्लिक या जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 या नजदीकी थाना / साइबर सेल को सूचित करें।

*नाम पता अभियुक्त*
शिवम शर्मा पुत्र दिनेश कुमार शर्मा, निवासी- खोड़ा कालोनी, जनपद- गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक दिनेश चमोली
2. अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा- साइबर सेल कोटद्वार
3. कांस्टेबल अमरजीत-साइबर सेल कोटद्वार

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *