रोटरी क्लब ने निकाली पल्स पोलियो अभियान जागरूकता रैली

रोटरी क्लब ने निकाली पल्स पोलियो अभियान जागरूकता रैली

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार व बेस चिकित्सालय कोटद्वार के तत्वावधान मे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चो की लकड़ी पड़ाव मे पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमे जनता से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो खुराक पिलाने की अपील की गयी ।
गाड़ीघाट स्थित जे पी इन्टर कालेज मे आयोजित उक्त रैली का शुभारंभ रोटरी क्लब के सचिव विजय कुमार ने किया । इस अवसर पर उन्होंने पोलियो खुराक पिलाने की अपील की । रैली झुलाबस्ती, मोविननगर, स्टेडियम, लकड़ी पड़ाव, प्रजापतिनगर, काशीरामपुर तल्ला होते हुए वापस जे पी इण्टर कालेज मे समाप्त हुई ।
इस अवसर पर पोलियो चेयरमैन गोपाल बंसल, धीरजधर बछवाण व विजय कुमार माहेश्वरी ने विचार व्यक्त किए ।
रैली मे नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय न•3 व 11 तथा जे पी इण्टर कालेज के लगभग 100 बच्चो ने भाग लिया। बच्चो को बिस्कुट वितरित किए गए ।
इस अवसर पर सचिव विजयकुमार, पल्स पोलियो प्रभारी गोपाल बंसल, धीरजधरबछवाण, विजय कुमार माहेश्वरी, सुभाष बहुगुणा,रश्मि नेगी, विशेश्वरी देवी, वकार अहमद, के सी कुकरेती , विवेक कुकरेती , चन्द्रमोहन सिंह नेगी इत्यादि उपस्थित थे ।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *