जिला कांग्रेस कोटद्वार ने कोटद्वार की ज्वलन्त समस्याओं को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन पर रविवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान व प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम देश एवं प्रदेश व्यापी ‘वोट चोरी’ में केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग की संलिप्तता के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष विनोद डबराल ने बताया कि अकेले कोटद्वार निकाय चुनावों में लगभग 10 हजार वोट चोरी हुए हैं, लगभग 400 वोटों के साक्ष्य जुटाए गए हैं। इसके अलावा अग्निपथ योजना भारतीय सेना एवं युवा विरोधी है, के विरोध में हस्ताक्षर अभियान।

स्थानीय जनमुद्दों / जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर हस्ताक्षर अभियान। लालढांग चिलरखाल मोटर मार्ग एवं कंडी रोड निर्माण जन जन हित में अनिवार्य । विद्युत स्मार्ट मीटर जन शोषक और निजी कम्पनी के हित में, पूर्ववत मीटर व्यवस्था यथावत रखी जाय।कोटद्वार में एक बड़े खतरे को दावत देते मोटर नगर गड्ढे के निजात दिलाते हुए, बहुद्देशीय मोटर नगर का निर्माण शीघ्र किया जाए। आवारा गौवंश, बंदरों, आवारा कुत्तों से लगातार मानवीय क्षति पहुंच रही है. इस ज्वलंत जन समस्या से निजात दिलाने के आवश्यक उपाय सुनिश्चित किया जाए। एडीबी पेयजल योजना के नाम पर एक वाह्य कम्पनी द्वारा की गई मनमानी के चलते जनता की सड़कों पर चलना दूबर हो गया है। सड़कों की मरम्मत कार्य यथा शीघ्र किया जाए। स्वास्थ्य, शिक्षा और तमाम अभावों का दंश झेल रहे पर्वत्तीय अंचलों में बाघ लगातार बच्चों, महिलाओं, वृद्धों और मवेशियों को जहां निवाला बना रहा है, वहीं सूरत, बंदर, भालू आदि जंगली जानवर बची-खुची फसल और बागवानी को चौपट कर दे रहे हैं और सरकार कोई प्रभावकारी उपाय करने में असक्षम साबित हो रही है। पर्वतीय अंचलों विशेषकर यमकेश्वर बिकास खंड में अवैध मिलावटी शराब पर रोक लगाई जाय।
आज प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल , कांग्रेस पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, मो.स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्य प्र ) रमेश चन्द्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, बीरेंद्र सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, गोपाल सिंह गुसाईं, देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, जावेद हुसैन, सनोज रावत, सोमेश, शुभम आदि सम्मिलित थे।





