कांग्रेसियों ने पटेल को 150 वीं जयंती व इन्दिरा को 41वीं पुण्यतिथि पर किया याद

कांग्रेसियों ने पटेल को 150 वीं जयंती व इन्दिरा को 41वीं पुण्यतिथि पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शुक्रवार को निंबूचौड़ कोटद्वार में कांग्रेसियों ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ‘भारत रत्न’ की 150 वीं जयंती एवम भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लोह महिला, भारत रत्न श्रीमती इन्दिरा गांधी की 41 वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल का आज ही के दिन नडियाद (गुजरात) में 31 अक्टूबर 1874 को हुआ था। महान सपूत को स्मरण करते हुए कहा गया कि आजादी के बाद देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए अविस्मरणीय योगदान प्रदान करते हुए पटेल जी ने देश की 562 छोटी बड़ी रियासतों का भारत मे बिलय कराया और शेष 03 रियासतों को भारत में बिलय कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर गांधी जी ने उन्हें लोहपुरुष की उपाधि से नवाजा।
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लोह महिला, भारत रत्न श्रीमती इन्दिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन 31 अक्टू 1984 को उनके ही अंग रक्षक ने हत्या कर दी थी। उनके इस महान बलिदान को याद करते हुए कहा गया कि इन्दिरा जी 1971 में भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण के बंग्लादेश बनाया, बैंकों का राष्ट्रीय करण, प्रिवी पर्स की समाप्ति, गरीबी उन्मूलन, देश वासियों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए ग्रामीण बैंको की स्थापना, पोखरन परमाणु परीक्षण, हरित क्रांति, सूचनाप्रौद्योगिकी के क्षेत्र और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, कांग्रेस पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, श्रीधर प्रसाद बेदवाल (पार्षद दुर्गापुर ) केशर सिंह चौहान, रमेश चन्द्र खंतवाल,लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, बलबीर सिंह रावत, दलीप सिंह रावत, रणबीर सिंह गुसाईं, विनोद नेगी, गोकुल सिंह नेगी, मनोज बिष्ट (जिला प्रवक्ता ) महेश चंद्र, तीरथ सिंह, बीरेंद्र सिंह, मन सिंह रावत, विनोद कुमार, राजेश चंद्र, निर्मल , संतन सिंह, राजेंद्र सिंह , संदीप नेगी, पदमेंद्र सिंह, जयदीप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन बलबीर सिंह रावत ने किया।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *