26 दिसंबर से शुरू होगा रोटरी क्लब का स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेला

26 दिसंबर से शुरू होगा रोटरी क्लब का स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे आगामी 26,27व 28 दिसम्बर 2025 को तीन दिवसीय रोटरी स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेला विजय गार्डन, सर्कस ग्राउण्ड देवी रोड कोटद्वार में आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा मेले सम्बन्धित तैयारियो की चर्चा की गयी ।
रोटरी भवन नजीबाबाद रोड में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने बताया कि रोटरी स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेला आगामी 26,27 व 28 दिसम्बर 2025 को विजय गार्डन, सर्कस ग्राउण्ड देवी रोड कोटद्वार मे आयोजित किया जायेगा । उन्होने बताया कि स्वस्थ एवं सुसंस्कृत समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए विगत 50 वर्षो से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है । उन्होने तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी।
26 दिसम्बर 2025–
1-शतरंज ( प्राथमिक चरण),संयोजक सचिन गोयल
2-रंगोली प्रतियोगिता संयोजक प्रतिभा गुप्ता
3-फैन्सी ड्रेस शो संयोजक कमल गुप्ता
27 दिसम्बर 2025 —
1-मेहन्दी प्रतियोगिता संयोजक अनिल भोला
2-शतरंज द्वितीय चरण संयोजक सचिन गोयल
3- स्केच आर्ट पेन्सिल संयोजक मनीष अग्रवाल 4- सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता संयोजक बीना रावत
5- मिस कोटद्वार प्रथम चरण संयोजक अनीत चावला
28 दिसम्बर 2025
1-स्लो साईकिल रेस संयोजक भुवनेश कुंज
2-शतरंज फाइनल चरण संयोजक सचिन गोयल
3-पेन्टिंग प्रतियोगिता संयोजक मनीष अग्रवाल
4-एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता संयोजक शरतचन्द गुप्ता व डा• विजय मैठानी
5-मिस कोटद्वार फाइनल चरण संयोजक अनीत चावला
उक्त सभी प्रतियोगिता विजय गार्डन, सर्कस ग्राउण्ड देवी रोड कोटद्वार मे आयोजित होगी । मेला का संयोजक अभय रावत को बनाया गया ,मेला सलाहकार अनीत चावला, मेला कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल को बनाया गया । मेले मे खान-पान, मनोरंजन स्टाल,विभिन्न कम्पनियो के स्टाल, हैण्डी क्राफ्ट के स्टाल लगाये जायेगे । स्टालो की जिम्मेदारी अनीत चावला को दी गयी ।
मेला समापन पर लक्की ड्रा निकाला जायेगा ।
बैठक की अध्यक्षता ऋषि ऐरन व संचालन सचिव विजय कुमार ने किया।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *