कांग्रेसियों ने सफल कार्यकाल के लिए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल को किया सम्मानित

कांग्रेसियों ने सफल कार्यकाल के लिए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल को किया सम्मानित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मंगलवार को कांग्रेसियों ने विनोद डबराल  के लगभग 03 वर्षीय सफल कार्यकाल के लिए फूल मालाओं के साथ शाल ओढ़ाकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विनोद डबराल ने जहां पूरे जिले में सभी का दिल जीतकर लोकप्रियता हासिल की, वहीं उनका मृदु, बिनम्र एवं सौम्य व्यवहार के साथ पार्टी संगठन के बखूबी दायित्व निर्वहन करने शैली सभी के लिए हमेशा प्रेरणास्पद रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने उन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी ने संघनिष्ठा का परिचय देते हुए कांग्रेस पार्टी संगठन का पूरी निष्टा और ईमानदारी से साथ दिया है यह मेरे लिए अविस्मरणीय होगा। उन्होंने अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ महानुभावों द्वारा संगठन को कमजोर करने की साजिश के तहत शीर्ष स्तर पर अनर्गल और असत्य शिकायतें लगातार करते रहे हैं, लेकिन मैं इन सभी बातों को यहीं पर समाप्त करने के साथ सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से निवेदन करना चाहता हूं कि 2027 को उत्तराखंड में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए एकजुट होकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें।

कार्यक्रम के साथ ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा बलबीर सिंह रावत को पौड़ी विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर स्वागत किया गया, दूसरी ओर उत्तराखंड पुलिस से सेवा निवृत्त हुए  बीरेंद्र कुमार के द्वारा कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कोटद्वार कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, रमेश चन्द्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, प्रवीण जोशी, पार्षद – नईम अहमद एवं श्रीघर प्रसाद बेदवाल, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, दलीप सिंह रावत चंद्रमोहन असवाल, नरेन्द्र सिंह नेगी, चन्द्र मोहन रावत, धीरेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, जावेद हुसैन, राजीव जखमोला, भीमेंद्र पवार, गोपाल सिंह गुसाईं, डा.विनोद नेगी प्रदीप नेगी, महावीर सिंह नेगी, योगेंद्र सिंह चौहान, विमल बिष्ट आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *