रोटरी क्लब ने दिव्यांग स्कूल के 52 बच्चो को किये जूते वितरित

रोटरी क्लब ने दिव्यांग स्कूल के 52 बच्चो को किये जूते वितरित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे भारती देवी एजुकेशनल फाउण्डेशन के दिव्यांग स्कूल मे 52 बच्चो को जूते वितरित किए गए।
झण्डचौड़ स्थित भारती देवी एजुकेशनल फाउंडेशन के कार्यालय मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन व संस्थान के संस्थापक डा• कमलेश कुमार ने किया । इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने कहा कि दिव्यांगो की सेवा से परम सुख की अनुभूति होती है ।रोटरी क्लब हमेशा दिव्यांगो की सहायता के लिए अग्रसर रहता है ।
संस्थान के संस्थापक डा• कमलेश कुमार ने दिव्यांग बच्चो की सहायता के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर के एस नेगी ,अशोक अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया ।
इस अवसर पर संस्थान मे पढ़ रहे 52 दिव्यांग बच्चो को जूते वितरित किए गए तथा सभी बच्चो को मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, अशोक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, के एस नेगी,श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ,श्रीमती ऊषा अग्रवाल ,डा• कमलेश कुमार , हेमा जदली,संगीता भट्ट , गोपाल चन्द्र बंसल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *