भारत विकास परिषद् ने रजत जयन्ती पर परिवार मिलन समारोह का किया आयोजन

भारत विकास परिषद् ने रजत जयन्ती पर परिवार मिलन समारोह का किया आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारत विकास परिषद् कोटद्वार के तत्वावधान मे ग्राम फतेहपुर मे रजत जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य मे परिवार मिलन समारोह व पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर संस्कार सम्बन्धित जानकारी महिलाओ व पुरूषो के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा पूर्व अध्यक्षो का सम्मान किया गया ।

फतेहपुर स्थित एस बी रिजार्ट्स रिसॉर्ट मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ कोटद्वार नगर निगम के मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत ने किया । इस अवसर उन्होने कहा कि कोई भी कार्य करे सम्पर्ण भाव से करे तभी सफलता मिलती है।सम्पर्ण भाव से किये गए कार्य दूरगामी परिणाम देते है।उन्होने कहा कि इस प्रकार के परिवार मिलन होते रहने चाहिए इससे आपस मे संस्कारो का आदान प्रदान तथा मेलजोल बढ़ता है ।
परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद का उद्देश्य परिवारो मे अच्छे संस्कार पैदा करना है ।
इस अवसर पर सचिव प्रदीप अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक तोताराम पांथरी, सह संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल व राजेंद्र जखमोला, महिला संयोजिका बीना मित्तल ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर परिषद के 16 पूर्व अध्यक्षो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पुरुषो ,महिलाओ व बच्चो के विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे मे सीमा अग्रवाल ,अंजू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, डा•तरूण अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, रिवान अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल, वान्या अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया । वंशिका अग्रवाल ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया ।
कार्यक्रम का संचालन तोताराम पांथरी व कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सुंदर व सीमा अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल व अंजु अग्रवाल, सह संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल व सुनीता अग्रवाल,सह संयोजक राजेन्द्र जखमोला व रीता जखमोला,संयोजक तोताराम पांथरी व गोदाम्बरी पांथरी , राकेश मित्तल व महिला संयोजिका बीना मित्तल, गोपाल बंसल, सेवकराम मानुजा, संजय अग्रवाल व रितु अग्रवाल,मोहन सिंह रावत,अवधेश अग्रवाल , मनोज नैथानी, राकेश वर्मा,गोपाल कुकरेती व वीना कुकरेती,अनूप बड़थ्वाल व मंजू बड़थ्वाल , विष्णु अग्रवाल , महेश गोयल, राकेश ऐरन व सुनीता ऐरन, रमेश सिंघल, सचिन सिंघल, सूरत सिंह रावत, प्रदीप अग्रवाल व सोनिया अग्रवाल , डा• तरूण अग्रवाल व स्वाती अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल,संजय गोयल इत्यादि उपस्थित थे ।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *