राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल का कोटद्वार पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल का कोटद्वार पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखंड भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल का कोटद्वार पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

नजीबाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उन्होंने महिला मोर्चा की बैठक ली जिसमें आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों पर चर्चा कर योजना बनाई गयी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “नारी शक्ति वन्दन अधिनियम” के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएं और सशक्त होंगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित भारद्वाज के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *