कांग्रेस ने नवनिर्वाचित ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों का किया स्वागत

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रविवार को कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता डबराल के कैंप कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनोद डबराल एवं अन्य पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इनमें अनिल रतूड़ी (ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर) रितेश ठाकुर ( अध्यक्ष दुगड़डा नगर) राजीव जखमोला (ब्लाक अध्यक्ष दुगड़डा) नवनिर्वाचित का स्वागत किया।
इस अवसर पर कोटद्वार कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल एवं वक्ताओं ने नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्षों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी मनोनयन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा अनुमोदित प्रदेश के ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों की सूची जारी की गई है, इससे निःसंदेह 2027 विधान सभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का सृजन होगा।
महिला आरक्षण पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत ने कहा भाजपा सरकार जहां महिला अत्याचार रोकने में पूरी तरह बिफल साबित हुई है वही भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर षड्यंत्र पूर्वक 2011 की जनगणना के आधार पर अपने हित में संसद और विधान मंडलों की सीटों का परिसीमन करना चाहती है, जो देश की जनता को स्वीकार्य नहीं है।
इस अवसर पर कांग्रेस पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, शीला भारती, रमेश चन्द्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, भारत सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, कै. रणबीर सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, सुबेग जोशो, जावेद हुसैन, चंद्र मोहन सिंह रावत, महाबीर सिंह नेगी, देवेंद्र कुमार, नागेन्द्र बिष्ट, नवीन चंद्र, आदि ने विचार व्यक्त किए।





