27 अप्रैल को निकलेगी गौ सम्मान आह्वान रैली

27 अप्रैल को निकलेगी गौ सम्मान आह्वान रैली

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत अभियान को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आगामी 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को रैली निकालने का निर्णय लिया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई ।
श्री गोपाल गोलोक धाम में आयोजित उक्त बैठक की जानकारी देते हुए श्री गोपाल गोलोक धाम के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि उक्त अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे हिन्दू पंचायती धर्मशाला से तहसील तक एक रैली निकाली जायेगी तत्पश्चात राष्ट्रपति , प्रधानमन्त्री, राज्यपाल व मुख्यमन्त्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा ।
उन्होने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के समस्त गौ भक्तो से अनुरोध किया कि भारी संख्या मे गौ भक्त उक्त रैली मे सम्मलित होने कृपा करे । बैठक में बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *