सतपुली में युवक के आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने भेजा डीएम को ज्ञापन

सतपुली में युवक के आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने भेजा डीएम को ज्ञापन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मंगलवार को पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत के नेतृत्व में रेतपुर (सतपुली) में एक अनुसूचित जाति के युवक पंकज को बेरहमी से पीटने के बाद आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के विरुद्ध शक्त कार्यवाही करने को लेकर श्रीमान जिलाधिकारी को उपजिलाधिकारी कोटद्वार गढ़वाल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया कि मृत युवक की बाइक से एक व्यक्ति को टक्कर लगी (जो व्यक्ति सतपुली नगर के बीजेपी नेत्री का पति बताया जा रहा है ) वह व्यक्ति उसे खींचकर थाने ले गया जहां पर उसे बेरहमी से पीटकर चोटिल किया गया, चोट के निशान और घटना की जानकारी वह अपनी अपलोड पोस्ट पर वर्णित कर रहा है, इस घटना से बेहद सदमे आए युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया गया है कि आत्म हत्या के लिए मजबूर करने वाले कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कठोर कार्यवाही की जाय, ताकि मानवीय संवेदना भाव समाज में जीवंत रहे।
प्रतिनिधि मंडल में बलबीर सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, प्रेम सिंह पयाल, पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी एवं विनोद रावत, परमानंद, महाबीर सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, जावेद हुसैन, संजय रावत, त्रिभुवन सिंह, प्रीतम नेगी , गोकुल रावत आदि सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *