विनोद डबराल के नेतृत्व में नैल- बुधौली मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

विनोद डबराल के नेतृत्व में नैल- बुधौली मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार/ यमकेश्वर। यमकेश्वर विधान सभा क्षेत्रांतर्गत बदहाल मोटर मार्ग नैल-बुधौली (यमकेश्वर ) का डामरीकरण कर जनता को राहत प्रदान करने एवं अन्य स्थानीय मुद्दों का निस्तारण करने को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल एवं जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव श्रीमती कविता डबराल के नेतृत्व में आक्रोशित क्षेत्रीय जनता ने विशाल धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी यमकेश्वर प्रशासन के माध्यम मा. मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद डबराल ने कहा कि आज जहां नैल- बुधौली मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से जनता का सफर करना दूभर हो गया है, वहीं पूरी यम्केश्वर विधान सभा क्षेत्र की सड़के गढ्ढों में सड़क दिखाई दे रही है, स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, गांवों में पेयजल संकट में गहराता जा रहा है, सरकारी योजनाये एवं विकास कार्य क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट निरंकुश कार्यप्रणाली से जहां भ्रष्टाचार एवं पक्षपात पूर्ण रवैये के शिकार हैं वहीं सभी क्षेत्र का बिकास कार्य रसातल पर पहुंचा दिए गए है।
जनता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा तो क्षेत्रीय जनता व्यापक स्तर पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने के लिए बाध्य होगी।कार्यक्रम में विनोद डबराल (पूर्व जिलाध्यक्ष), कविता डबराल (जिला पंचायत सदस्य ) अनिल रतूड़ी (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस यमकेश्वर), राजीव जखमोला, विक्रम सिंह (प्रधान), प्रताप सिंह (पूर्व प्रधान तिमली), नन्दकिशोर सिंह (पूर्व BDC), भगत सिंह नेगी (पूर्व BDC सदस्य), निर्मला देवी, सुनीता देवी, जगदीश सिंह, वचन सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह (तिमली क्षेत्र), चतर सिंह, संतोषी नेगी, नीलम नेगी, समीर नेगी, सुखवीर सिंह नेगी, पुष्पा देवी, लक्ष्मण सिंह, रेखा नेगी, पवन्द्र नेगी, धीरज सिंह, कमल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह नेगी, कैलाश, वीरेन्द्र नेगी, दीपक सिंह रावत, सुनीता देवी, रोशन सिंह, अजयपाल सिंह, विजय सिंह, रेशम सिंह, रश्मि सिंह आदि भारी संख्या में ग्रामीण सम्मिलित रहे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *