रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स दिवस व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर 6 डॉक्टर्स व 4 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित

रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स दिवस व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर 6 डॉक्टर्स व 4 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे डॉक्टर्स दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर 6 डॉक्टर्स व 4 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया।
रोटरी अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता व सचिव वीना रावत के नेतृत्व में रोटरी टीम ने सभी सम्मानित अतिथिओ को उनके क्लीनिक व कार्यालयो में जाकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2026–27 का प्रथम दिवस सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता को समर्पित रहा। उन्होने कहा कि डॉक्टर्स अपने ज्ञान , सेवा और समर्पण से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते है । रोटरी परिवार ने डॉक्टर्स दिवस व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान कर नए रोटरी वर्ष की सार्थक शुरुआत की।
इस अवसर पर छह प्रतिष्ठित चिकित्सकों बेस चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह, डॉ. विजय मैठाणी, डॉ. एन पी पोखरियाल, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. दिनेश कुमार सिंह एवं डॉ. मनोज अग्रवाल तथा चार विशिष्ट चार्टर्ड अकाउंटेंट्स—रो• अवधेश अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, सारांश बंसल एवं रूचिन सिंघल को समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों को बाँस काञ पौधा भेंट किया, जो विकास, दृढ़ता एवं समृद्धि का प्रतीक है। साथ ही उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
इस प्रेरणादायी कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक रो• डी. पी. सिंह एवं रो• विजय कुमार माहेश्वरी की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर अध्यक्ष रो • प्रतिभा गुप्ता , सचिव रो• वीना रावत, कोषाध्यक्ष रो• धनेश अग्रवाल, संयोजक रो• डी पी सिंह, रो• विजय कुमार माहेश्वरी ,रो• ऋषि ऐरन , रो• विजय कुमार , रो•अनीत चावला, रो• गोपाल बंसल, रो• मनीष अग्रवाल, रो• अशोक अग्रवाल, रो• विपिन बक्शी तथा रो• अनिल भोला इत्यादि सदस्यो ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *