कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के तथाकथित “शुद्धिकरण” के विरोध में कांग्रेसियों ने दुगड्डा में किया शांति मार्च एवं सत्याग्रह

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के तथाकथित “शुद्धिकरण” के विरोध में कांग्रेसियों ने दुगड्डा में किया शांति मार्च एवं सत्याग्रह

एनसीपी न्यूज़। दुगड्डा/ कोटद्वार। हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के स्थल का गंगाजल से तथाकथित “शुद्धिकरण” किए जाने की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार द्वारा आज दुगड्डा नगर में विशाल शांति मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भेदभावपूर्ण मानसिकता के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और सामाजिक समानता, संविधान की रक्षा, बंधुत्व एवं मानवीय गरिमा के पक्ष में एकजुटता का संदेश दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति, धर्म अथवा सामाजिक पहचान के आधार पर किसी स्थान को अपवित्र बताना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी भेदभावपूर्ण मानसिकता के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

उन्होंने मांग की कि इस कृत्य को अंजाम देने वाले व्यक्तियों की पहचान कर निष्पक्ष जांच के बाद कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सामाजिक सौहार्द एवं संवैधानिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

विकास नेगी — जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार
नितेश ठाकुर — नगर अध्यक्ष
हरेन्द्र रावत — पूर्व नगर अध्यक्ष
जयंत जोशी — प्रभारी, लैंसडाउन यूथ कांग्रेस
जयंजीत जोशी — प्रभारी, लैंसडाउन यूथ कांग्रेस
सौरभ दुवे — प्रभारी, यूथ कांग्रेस यमकेश्वर
अनिल गुसाईं — उपाध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार
संजय तोमर — ब्लॉक अध्यक्ष, द्वारीखाल
राजीव जखमोला — ब्लॉक अध्यक्ष, दुगड्डा
अनिल रतूड़ी — ब्लॉक अध्यक्ष, यमकेश्वर
शिवम भूषण — यूथ कांग्रेस, कोटद्वार
शिव सिंह रावत
सुरेन्द्र भारती
दिवाकर अमोली
वरुण नेगी
प्रीतम नेगी

इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, नगर कांग्रेस कमेटियों एवं युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *