राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने किया रक्तदान

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने किया रक्तदान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार द्वारा जिला अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ Gen Z युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए रक्तदान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान का उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में अपना योगदान देना है। यदि हमारे रक्त की एक बूंद भी किसी जरूरतमंद के जीवन में काम आ सके, तो इससे बड़ी मानव सेवा कोई नहीं हो सकती।

विकास नेगी ने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना खून, अपना जीवन और अपना सर्वस्व न्योछावर किया, तब जाकर देश को आजादी मिली। आज भी कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता देश और समाज की सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि आज देश में आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी और अनेक समस्याओं से परेशान, हताश और निराश है। ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “देश और जनता के हित में यदि हमें अपना खून भी देना पड़े तो कांग्रेस का कार्यकर्ता उससे भी पीछे नहीं हटेगा।”

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी  की जयंती पर आयोजित यह रक्तदान शिविर सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कांग्रेस कार्यकर्ता आगे भी जनहित और सामाजिक सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे।

 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *