सैनिक भाइयों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

सैनिक भाइयों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा के रतनपुर कुम्भीचौड़ में श्री बालाजी समिति द्वारा आयोजित सैनिकों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई राखियां सैनिक भाइयों के लिए भेजी गईं।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि सुनीता कोटनाला एवं समूह की महिलाएं हर वर्ष घर में उपलब्ध सामग्री से राखियां तैयार कर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भेजती हैं। यह पहल सैनिकों के प्रति सम्मान, बहनों के स्नेह और राष्ट्रभक्ति की भावना का सुंदर प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सीमाओं की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा उनके लिए राखियां तैयार कर भेजना भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ सैनिकों के प्रति समाज की कृतज्ञता और सम्मान को भी दर्शाता है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री बालाजी समिति एवं समूह की महिलाओं के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी पहलें हमारी भारतीय संस्कृति, महिला स्वावलंबन और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करती हैं।

कार्यक्रम में ऑर्डिनरी लेफ्टिनेंट शैलेन्द्र मोहन बिष्ट, कर्नल पटवाल, सुनीता कोटनाला, सुमन कोटनाला, पार्षद जे.पी. ध्यानी, पार्षद संजय भंडारी, जयवीर रावत, शशि भूषण अमोली, प्रदीप बलूनी, सुधीर बलूनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *