राजकीय पॉलिटेक्निक कोटद्वार के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने किया ल्यूमैक्स, हरिद्वार में औद्योगिक भ्रमण

राजकीय पॉलिटेक्निक कोटद्वार के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने किया ल्यूमैक्स, हरिद्वार में औद्योगिक भ्रमण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। राजकीय पॉलिटेक्निक कोटद्वार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आज ल्यूमैक्स, इंडस्ट्रीज लिमिटेड हरिद्वार में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण, उत्पादन प्रक्रिया, आधुनिक तकनीकी प्रणालियों तथा उद्योग में प्रयुक्त विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ऑटोमोबाइल तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कंपनी की विभिन्न उत्पादन एवं कार्यप्रणाली से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन किया तथा उद्योग में अपनाई जाने वाली तकनीकी प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, मशीनरी एवं कार्यस्थल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम में पढ़ाई जा रही तकनीकी अवधारणाओं को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर मिला।
इस अवसर पर संस्थान की ओर से  विनोद कुमार, विभागाध्यक्ष, अनुप्रयुक्त विज्ञान,  भरत पाल सिंह, प्रवक्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तथा सुश्री अनुष्का, प्रवक्ता, गणित विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।
औद्योगिक भ्रमण के आयोजन एवं समन्वय में टाटा स्ट्राइव की ओर से श्री दीपक शर्मा, औद्योगिक समन्वयक तथा श्री प्रसंग सिंह नेगी, परियोजना समन्वयक ने विद्यार्थियों एवं संस्थान के शिक्षकों के साथ सहयोग किया।
इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उद्योग की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और तकनीकी शिक्षा के साथ औद्योगिक अनुभव के महत्व को जाना। इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी समझ, रोजगारपरक कौशल तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्थान के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योगों का व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना तकनीकी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *