यातायात नियमों के उल्लंघन पर 133 वाहन चालकों के हुए चालान

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 133 वाहन चालकों के हुए चालान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पौड़ी जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों पर पौड़ी पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों (कोटद्वार-06, यातायात कोटद्वार-02) के वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।रैश ड्राइविंग एवं निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वाले 17 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 133 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

Duklan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *