पौड़ी पुलिस की साइबर सुरक्षा मुहिम, कैनोपी लगाकर आमजन को किया जागरूक

पौड़ी पुलिस की साइबर सुरक्षा मुहिम, कैनोपी लगाकर आमजन को किया जागरूक

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पौड़ी जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के निर्देशन में कोतवाली कोटद्वार पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ग्रास्टनगंज, कोटद्वार में साइबर जागरूकता कैनोपी लगाई गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन को फर्जी कॉल, अनजान लिंक, OLX फ्रॉड, लॉटरी एवं इनाम का लालच देकर ठगी तथा फर्जी एप डाउनलोड करवाकर की जाने वाली साइबर धोखाधड़ी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जागरूकता पम्पलेट वितरित कर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंक डिटेल, OTP, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने तथा संदिग्ध एप डाउनलोड करने से बचें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
पौड़ी पुलिस की अपील: साइबर ठगों से सतर्क रहें, अपनी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखें तथा स्वयं जागरूक बनकर दूसरों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *