लालढांग में हाथी दांत चोरी मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सुधीर कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी, लैंसडाउन वन प्रभाग कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल की तहरीर पर दिनांक 01-11-2026 को थाना यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल पर मुकदमा अपराध संख्या 0/2026 पंजीकृत हुआ था। घटनास्थल कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र से सम्बन्धित होने के कारण उक्त मुकदमा विवेचना हेतु कोतवाली कोटद्वार को स्थानान्तरित हुआ, जिस पर दिनांक 04-11-2026 को कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 268/26 धारा- 305(E) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गुलाम मुस्तफा उर्फ नानू की चोरी में भूमिका प्रकाश में आई। वन विभाग के जांच अधिकारी रजत कपिल सब डिवीज़न आफिसर लैंसडाउन वन प्रभाग द्वारा अभियुक्त को पूछताछ हेतु बुलाया गया। पूछताछ में अभियुक्त गुलाम मुस्तफा द्वारा लालढांग रेंज के भण्डार गृह से हाथी दांत चोरी करने की बात स्वीकार करने पर वन विभाग व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियुक्त को धारा 305(E), 331(4), 3(5) बीएनएस व धारा 39(2), 39(3), 44, 48(A) वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 (संशोधित 2023) सहपठित धारा 51 व धारा 26(छ) भारतीय वन अधिनियम-1927 सहपठित धारा 52 में दिनांक 10-11-26 को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त द्वारा चोरी किये गये हाथी दांतों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है, जिसके सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है। प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध शीघ्र विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
अभियुक्त को माननीय न्यायलय मे पेश किया गया माननीय न्यायलय द्वारा अभियुक्त का 14 दिवस का रिमांड स्वीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैँ..
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः*
1. गुलाम मुस्तफा उर्फ नानू पुत्र रोशनद्दीन निवासी ग्राम गुर्जर बस्ती गैण्डीखाता, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र- 34 वर्ष
*बरामदगी का विवरणः-*
1. भण्डार गृह का टूटा हुआ ताला – 01 अदद
2. ताला तोड़ने में प्रयोग किया गया सरिया का टुकड़ा – 01 अदद
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0- 364/2027 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम, चालानी थाना नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश
2. मु0अ0सं0- 45/2017 धारा 379/411 भादवि, चालानी थाना श्यामपुर, हरिद्वार
