सनेह क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए कोटद्वार रेंज ने रातभर दी दबिश
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के रेंज अधिकारी विपिन चन्द्र जोशी ने प्रशिक्षु रेंजर हरीश कुमार बलूनी के नेतृत्व में एक टीम सनेह रेंज में तेंदुए को पकड़ने के लिए देर शाम सनेह के लिए रवाना की।


दल के साथ डॉक्टर के अलावा एक ट्रैंक्विलाइज़र गन, तेंदुए को बेहोश करने की दवाई, तेंदुए को पकड़ने के लिए दो जाल व एक स्ट्रेचर साथ में रखे गए।

प्रशिक्षु रेंजर हरीश कुमार बलूनी ने बताया कि पूरी रात टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गस्त की लेकिन तेंदुआ उनके जाल में नही आ पाया। आज फिर से प्रयास किया जाएगा जिससे सनेह क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिल सके।
