ईद को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित, प्रशासन ने मांगा जनता से सहयोग


एनसीपी न्यूज़। आगामी ईद पर्व को देखते हुए उप जिलाधिकारी के अध्यक्षता में कोतवाली में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सभी सदस्यों से ईद को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सहयोग की अपील की गई। इस अवसर पर लोगों से ईद को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सुझाव भी मांगे गए। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा आस्वस्त किया किया गया कि वह ईद को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपना भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर पीस कमेटी के सदस्यों के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।





